फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश

Wed, 16 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। वीरवार को मानसून टर्फ के हरियाणा के और नजदीक आने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। वहीं, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के पास बना हुआ है। अगले 12 घंटों में इसके लाहौर की तरफ बढ़ने व कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान पर बनी मानसून टर्फ के हरियाणा के और नजदीक आने की काफी संभावना है। वहीं, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है, जो कि 18 जुलाई तक हरियाणा के नजदीक राजस्थान पर पहुंच जाएगा।
इसके अलावा 18 जुलाई को ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इन सभी के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 18 जुलाई के बाद कुछ दिनों तक कोई विक्षोभ सक्रिय होता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो मानसून टर्फ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों की तलहटी में पहुंच जाएगी, जिससे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां बारिश
अंबाला-7.0 एमएम
रोहतक-1.0 एमएम
सिरसा-2.0 एमएम
चरखी दादरी-10.0 एमएम
फरीदाबाद-20.0 एमएम
गुरुग्राम-1.0 एमएम
जींद-2.0 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम
सोनीपत-1.5 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें