फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं एलिट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता: रेलवे ने पांच तो हरियाणा ने जीते चार गोल्ड

Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रतियोगिता हरियाणा के हिसार के सेंट जोसफ स्कूल में आयोजित की गई। हरियाणा की पूजा, स्वीटी, प्रवीण व नीतू की एकतरफा जीत रही। बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाती हरियाणा टीम की स्वीटी बूरा व रेलवे की भाग्यवती कचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में पांचवीं एलिट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने चार गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इनमें हिसार की स्वीटी बूरा, भिवानी की पूजा रानी व रोहतक की प्रवीण व नीतू शामिल हैं। चारों मुक्केबाजों ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


सेंट जोसफ स्कूल में बुधवार को फाइनल में रोचक मुकाबले देखने को मिले और फाइनलिस्ट ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। सभी मुकाबले तीन राउंड तक चले। 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की मंजू रानी और हरियाणा की नीतू के बीच हुआ मुकाबला नीतू ने 5-0 से जीता। इसी प्रकार 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की अनामिका और पंजाब की कोमल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसे रेलवे की अनामिका ने 5-0 से जीत हासिल की।

वहीं 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला तेलंगाना की निखत जरीन व हरियाणा की मीनाक्षी के बीच हुआ। इस मुकाबले को निखत जरीन ने 4-1 से जीतकर पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 52-54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हरियाणा की रेणु व रेलवे की शिक्षा के बीच हुआ। इसमें रेलवे की शिक्षा ने कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। इसी प्रकार 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे की सोनिया लाठर ने ऑल इंडिया पुलिस की मनीषा को 5-0 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक की प्रवीण ने जीता गोल्ड मेडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे की मीना रानी ने हरियाणा की जैसमिन को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। 60 से 63 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की प्रवीण ने रेलवे की मोनिका को 5-0 से हराया। 63 से 66 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की अंजलि तुषार ने रेलवे की ज्योति को 4-0 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें : ऐलनाबाद उपचुनाव: इशारे में राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 6 महीने पहले जो झोला रखकर गया था, अब उसे वापस दे दो

66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में अरुणाधिति ने रेलवे की पूजा को 5-0 से हराया। 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की स्वीटी बूरा ने रेलवे की भाग्यवती कचारी को 5-0 से हरा दिया। इसी प्रकार हरियाणा की पूजा रानी ने रेलवे की नुपूर को 5-0 से हराया। वहीं आखिरी मुकाबले में 81 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे की नंदनी ने हरियाणा की नेहा को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें