फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगेगी तीसरी आंख

Fri, 24 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बीकानेर मंडल की ओर से हिसार रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर 20 कैमरे लगाने का फैसला रेलवे अधिकारियों ने लिया है। इन कैमरों को रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटाफार्म व स्टेशन में ऐसी जगहों पर लगाया जाएगा। जहां अत्यधिक भीड़ जमा रहती है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार हिसार स्टेशन पर पिछले काफी समय से महिलाओं की सुरक्षा व अन्य सुरक्षा कारणों को देखते हुए कैमरे लगाए जाने की मांग की जा रही थी, जिसे सेंक्शन दी जा चुकी है। कैमरे लगाने का टेंडर एक निजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी द्वारा जल्द ही रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी प्लेटफार्म पर लगेंगे कैमरे
रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर कैमरे लगाए जाएंगे। हिसार रेलवे स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म है। इनमें सभी पर दो से तीन कैमरे लगाए जाएंगे। सबसे अधिक कैमरे प्लेटफार्म नंबर 1, 3 व 4 पर लगाए जाएंगे। क्योंकि इन प्लेटफार्मों पर लुधियाना, रेवाड़ी, दिल्ली, राजगढ़, सिरसा आदि रूटों की गाड़ियां आने-जाने के कारण काफी संख्या में भी यात्रियों की भीड़ जमा रहती है।

छेड़खानी व चोरी की घटनाओं में आएगी कमी
ट्रेनों में चढ़ते-उतरते समय महिला यात्रियों को भीड़ के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है। भीड़ का फायदा उठा असामाजिक तत्व महिलाओं से छेड़खानी समेत चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते है। लेकिन काफी बार भीड़ अधिक होने के चलते भी स्टेशन पर चोरी आदि की घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन


12 हजार यात्री रोजाना करते हैं सफर
रेलवे स्टेशन हिसार से रोजाना 12 हजार यात्री सफर करते हैं। इतनी अधिक संख्या में यात्रियों के आने के चलते स्टेशन पर दिनभर काफी भीड़ रहती है। कैमरे लगने से महिला सहित अन्य यात्रियों की सुरक्षा में भी सहयोग मिलेगा।

महिला यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही जेबकतरों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

- तरुण जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें