फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिल्ली-बठिंडा ट्रैक के बीच बॉक्स डालने से प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं

Fri, 09 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली और बठिंडा रेलवे लाइन के बीच बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इससे हिसार, रोहतक, दिल्ली और बठिंडा के बीच चलने वाली कई रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, शकूरबस्ती-बठिंडा रेल खंड के धमतान साहिब-टोहाना स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तित की जाएंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54044 (हिसार-जींद) 27 मार्च 2026 को यह सेवा रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54423 (नई दिल्ली-हिसार) 26 मार्च 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान करके रोहतक तक चलेगी, रोहतक-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।


इन ट्रेनों का मार्ग किया गया है परिवर्तित
गाड़ी संख्या 12485 (नांदेड़-श्रीगंगानगर) 26 मार्च को नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और यह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर चलेगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन जींद, जाखल, सुनाम, उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 12481 (दिल्ली-श्रीगंगानगर) 27 मार्च को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और यह वाया रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर संचालित होगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मनसा, मौर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
गाड़ी संख्या 54043 (जींद-हिसार) 27 मार्च को यह ट्रेन जींद से 2 घंटे 5 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़) 25 मार्च को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन रोहतक-नरवाना के बीच 1 घंटा 15 मिनट तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें