फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक बाधित होने से तीन गाड़ियां हुईं लेट

Mon, 27 Feb 2017 12:17 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
jat Reservation
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा रविवार को काला दिवस मनाने के दौरान आंदोलनकारियों ने रामायण ट्रैक को करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रखा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने रेलवे फाटक के गेट को भी तोड़ दिया। रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों के बैठने के कारण दो सवारी गाड़ी व एक मालगाड़ी भी देरी से रवाना हो पाई। दोपहर 1 बजे ट्रैक पर आंदोलनकारियों के बैठने के कारण हिसार की ओर से तेल के टैंकरों से भरी एक मालगाड़ी को रामायण रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर रुकवाया गया। वहीं दो सवारी गाड़ियों को भिवानी रोका गया। अर्धसैनिक बलों के प्रयास से ट्रैक को खाली करवाकर प्रशासन ने रामायण रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर खड़ी मालगाड़ी को 1 घंटा 22 मिनट की देरी से भिवानी की ओर रवाना करवाया।
विज्ञापन


जयपुर-हिसार ट्रेन दो घंटे हुई लेट
जयपुर से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर हिसार स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 59621 आंदोलनकारियों द्वारा रामायण ट्रैक को बाधित किए जाने के चलते 2 घंटे देरी से हिसार स्टेशन पहुंची। रामायण ट्रैक पर आंदोलनकारियों के बैठने के कारण इस गाड़ी को दो घंटे तक भिवानी स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद अर्ध सैनिक बलों व जाट संघर्ष समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा आंदोलनकारियों के हटाने के बाद भिवानी से 2 बजे के करीब जयपुर-हिसार ट्रेन को हिसार के लिए रवाना किया गया। इसके बाद 3 बजकर 20 मिनट पर यह ट्रेन हिसार स्टेशन पहुंची।

गोरखधाम एक्सप्रेस भी हुई लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस भी 3 घंटे देरी से हिसार पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखधाम से ही तीन घंटे देरी से चली थी। यह ट्रेन हिसार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचती है। लेकिन गोरखधाम से तीन घंटे देरी से रवाना हुई यह ट्रेन 2 बजे के करीब हिसार पहुंच गई थी। ट्रैक बाधित होने के चलते गोरखधाम एक्सप्रेस को भी भिवानी रोका गया। जयपुर-एक्सप्रेस के हिसार आने के बाद इसे भिवानी से हिसार के लिए रवाना किया गया, जिससे करीब तीन घंटे देरी से गोरखधाम एक्सप्रेस 4.15 बजे हिसार पहुंची।
विज्ञापन


यात्री करते रहे ट्रेनों का इंतजार
रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। जयपुर-हिसार व गोरखधाम एक्सप्रेस में जाने के लिए यात्रियों केे दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनों का इंतजार करके वापस भी लौट गए। इस दौरान स्टेशन पर गाड़ी लेट होने की सूचना के साथ खेद रेलवे की ओर से खेद भी प्रकट किया जा रहा था।
विज्ञापन



रेलवे ट्रैक बाधित होने के चलते हिसार आने वाली दो सवारी गाड़ी व एक मालगाड़ी देरी से रवाना हो पाई। रामायण रेलवे फाटक हांसी के अंतर्गत आता है।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें