फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 5 किलो से कम वजन वाले नवजात के लिए बनेगा 6 बेड का रेडिएंट वार्मर आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप जांगड़ा
विज्ञापन

हिसार। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। वहीं विशेषज्ञों का मानता है कि तीसरी लहर भी आएगी। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में 5 किलो से कम वजन वाले नवजात के लिए अलग से 6 बेड का निकू आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। इस निकू वार्ड में सभी बेड पर रेडिएंट वार्मर होंगे, जो स्पेशल कोरोना में इस्तेमाल होगा। यहां पर जन्मे शिशुओं और 5 किलो से कम वजन वाले नवजात को दाखिल किया जाएगा। यह वार्ड एक तरह से वेंटिलेटर की तरह सभी सुविधाओं से युक्त होगा।
अधिकारियों का कहना है कि सामान्य वेंटिलेटर आ गए हैं और यह सामान भी जल्द आने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका बताई जा रही है। 5 साल से अधिक वजन वाले नवजात के लिए सामान्य वेंटिलेटर इस्तेमाल किए जा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने उपकरणों की उच्च अधिकारियों को मांग भेजी हुई है। संवाद
विज्ञापन

सामान्य बच्चों के लिए होगा 18 बेड का निकू वार्ड
अस्पताल में पहले से 18 बेड का निकू वार्ड है, जहां पर 16 बेड पर बच्चे दाखिल किए जाते हैं और 2 बेड आपातकालीन स्थिति के लिए रखे गए हैं। मगर वहां पर केवल सामान्य बच्चों को ही रखा जाएगा। क्योंकि सामान्य डिलिवरी में भी कई बच्चों की हालत गंभीर होती है, जिनको निकू वार्ड में रखना जरूरी होता है। वहीं, 6 बेड के निकू वार्ड को अस्पताल में प्रथम तल पर बने वार्ड-13 में बनाया जाएगा, जहां पर प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप की सुविधा उपलब्ध है। यहां केवल सेटअप करना है, क्योंकि सभी तैयारी पूरी है।
यह होती है रेडिएंट वार्मर
यह एक ऐसा उपकरण है, जो बच्चों को न तो अधिक सर्दी लगने देता है और न ही गर्मी। इसमें ऐसी सुविधा होती है कि जो बच्चा जितनी हिट यानी गर्मी की जरूरत होगी, यह उसे उतनी गर्मी देगा। एक तरह से यह नवजात का बॉडी तापमान बनाए रखेगा। इससे शिशु जल्दी रिकवरी करता है। इसमें बॉडी तापमान 36.5 से 37.5 रहना चाहिए।
सीएचसी-पीएचसी के स्टाफ को दी जाएगी ट्रेनिंग
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण पंचकूला हेडक्वार्टर से अधिकारियों एवं टीम द्वारा प्रत्येक जिले के बाल रोग विभाग के चिकित्सक और फिजिशियन को दो दिन पहले ट्रेनिंग दी जा चुकी है। 10 दिन पहले भी टीम मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग के लिए गई थी। अब यह टीम जिले की सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगी। अभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का डाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

6 बेड का अलग से निकू वार्ड बनाया जाएगा। यहां पर 5 किलो से कम वजन वाले बच्चों को भर्ती किया जाएगा। 5 किलो से अधिक वजन वाले बच्चों को सामान्य वेंटिलेटर पर रख सकते हैं। उच्च अधिकारियों का कहना है कि सभी सामान जल्द आने वाला है। - डॉ. मंजू हुड्डा, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें