फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक शूट पहनकर पहुंचे पर सुरक्षा कारणों से दौड़ नहीं सके सीएम

Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक शूट पहनकर पहुंचे पर सुरक्षा कारणों से दौड़ नहीं सके सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम मनोरहलाल ट्रैक शूट पहनकर हिसार मैराथन में पहुंचे थे। एचएयू के गेट नंबर एक पर सीएम ने हजारों युुवाओं की इस मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। कई मिनट तक सीएम दौड़ने वाले युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए उन्हें रवाना करते रहे। सुरक्षा कारणों के चलते सीएम खुुद नहीं दौड़ सके। सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हर गांव में व्यायामशाला बनाई जाएंगी। इस साल करीब एक हजार गांव में व्यायामशाला बनाने का लक्ष्य है। अगले तीन साल में हर गांव को व्यायामशाला दी जाएगी। खेलों में युवाओं को हर तरीके से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


हर गांव शहर में मैराथन दौड़
सीएम ने कहा कि हरियाणा स्वर्ण जयंती के मौके पर मैराथन दौड़ हिसार से शुरू हो गई है। हर गांव हर शहर में इस तरह की दौड़ कराएंगे। युवाओं को इस तरह की मैराथन में शामिल किया जाएगा। इस तरह के प्रयास हर जगह होने चाहिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, लुवास कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा, आईजी ओपी सिंह, डीसी निखिल गजराज, एसपी अश्विन शैणवी, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, सीएम सुशासन सहयोगी निशा भटोटिया, डीएसपी जयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


डीसी ने ली सेल्फी
हजारों युवाओं की भीड़ देखकर अधिकारी बेहद खुश नजर आ रहे थे। मंच पर पहुंचे डीसी भी खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। डीसी मंच से ही सेल्फी लेते दिखे। मंच संचालक ने भी सीएम के साथ सेल्फी ली। हजारों युवा भी यहां सेल्फी लेने में जुटे रहे।

आईजी ओपी सिंह को सराहा
सीएम मनोहरलाल ने मंच से ही आईजी ओपी सिंह के प्रयास को सराहा। सीएम ने कहा कि आईजी ओपी सिंह का यह प्रयास सराहनीय है। सीएम ने इसे बेहतरीन करार देते हुए आईजी को पूरे अंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें