फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रमों में जजपा के मंत्री-विधायकों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीएम मनोहरलाल के दो दिन के हिसार दौरे में जजपा के विधायकों व मंत्री की गैर हाजिरी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएम के दो दिन में जिले में दस से अधिक कार्यक्रम रहे। इनमें जजपा कोटे से मंत्री अनूप धानक, जजपा विधायक जोगीराम सिहाग और रामकुमार गौतम नदारद रहे।
विज्ञापन

रविवार को सीएम ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पर कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद मंगाली गोशाला के कार्यक्रम मेें हिस्सा लिया। मंगाली में शहीद स्मारक पर पहुंचे। सीएम दोपहर करीब 12 बजे हिसार से रवाना हुए। बता दें कि नारनौंद से रामकुमार गौतम जजपा के विधायक हैं। बरवाला से जोगीराम सिहाग जजपा विधायक है। उकलाना से अनूप धानक जजपा कोटे से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं।
सीएम के कार्यक्रमों से जजपा विधायकों व मंत्री की दूरी होने पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी तरह डिप्टी सीएम के कार्यक्रमों से भाजपा मंत्रियों-विधायकों की गैर मौजूदगी सवाल खड़े कर रही है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हिसार जिले के उमरा में खेल कार्यक्रम में शिरकत की, जिसमें भाजपा नेताओं-विधायकों की दूरी रही। उनके साथ प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक नजर आए। बता दें कि जजपा के नारनौंद से विधायक पिछले लंबे समय से डिप्टी सीएम के कार्यक्रमों से दूरी रखते हैं। इससे पहले फरवरी माह में डिप्टी सीएम के कार्यक्रमों में भाजपा विधायक-मंत्री नदारद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें