फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में चले तेजधार हथियार, एक की मौत

Mon, 18 Nov 2013 08:59 PM IST
सफीदों (जींद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच हुए घमासान में तीन छात्र घायल हो गए। एक का सफीदों के एक निजी अस्पताल में इलाज रहा है। इसमें से गंभीर रूप से घायल नवीन की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को पीजीआईएमएम खानपुर में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमला करने वाले छात्र फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सोमवार को राजकीय पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसने बाद में खूनी संघर्ष का रूप धारण कर गई। कॉलेज में तो बात कहासुनी तक होकर रफा-दफा हो गई थी। लेकिन हाट रोड पर दोनों गुटों के बीच तेजधार हथियार चले।
विज्ञापन


झगड़े में सिल्लाखेड़ी गांव का मोनू, नवीन और करनाल के गांव जयसिंहपुर का पंकज घायल हो गया। मामूली रूप से घायल पंकज ने बताया कि वह कॉलेज में अपना रोल नंबर लेने के लिए आया था।


इस दौरान उस पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने छात्रों का बीच बचाव किया और घायल छात्रों को सफीदों के एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां मोनू और नवीन की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआईएमएस खानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि पंकज को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल नवीन की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गई।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें