फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पल्स पोलियो अभियान शुरू, 11 टीमों ने संभाली जिम्मेदारी

Mon, 29 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को सिवानी क्षेत्र में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन शहर सहित विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के सफल संचालन के लिए 11 टीमें गठित की हैं। प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरेंद्र सिंह पानू ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए सरकार समय-समय पर विशेष अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि पोलियो की केवल दो बूंदें बच्चों को जीवनभर की गंभीर दिव्यांगता से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
नर्सिंग ऑफिसर सुनीताने बताया कि उपमंडल के सबसे बड़े गांव बड़वा सहित पूरे सिवानी क्षेत्र में करीब ढाई हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें सुबह से बच्चों को दवा पिला रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दो दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
अभियान के दौरान नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार, सतवीर जांगड़ा, बलजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी टीमों को अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें