फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाखड़ा पाइपलाइन से टी कनेक्शन मिलने पर जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन

Mon, 27 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
गांव चानौत में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जयप्रकाश और अन्य। स्रोत : धर
विज्ञापन
हांसी। चानौत गांव में शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में टी लगने की खुशी में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा की करीब 80 खापों के प्रधान और लगभग 100 सरपंच शामिल हुए। इन सभी को पगड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस से रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा व हिसार के सांसद जयप्रकाश, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला भी पहुंचे।
इस दौरान किसान नेता सुरेश कोथ, गुरनाम सिंह चढुनी, संत रामपाल महाराज के स्वरूप को भी सम्मानित किया गया। चानौत के पूर्व सरपंच सत्यवान दुहन ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह समारोह आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मंच संचालन पूर्व छात्र नेता धरना कमेटी के सदस्य कुलबीर दूहन ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सम्मानित अतिथियों ने लगातार 2 महीने हमारे धरने पर सहयोग करके हमें कर्जवान करने का काम किया है। सम्मान समारोह आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए 36 बिरादरी के भाईचारे को और मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा के प्रतिनिधि चंद्र हर्ष, पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह, इनेलो से पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह, सीपीआईएम से पूर्व विधायक बलवान पूनिया, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णा जमालपुरिया, भाजपा नेता नरेश यादव भी समारोह में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें