फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर इंतजार अब होगा आरामदायक, यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल सुविधा शुरू, प्रति यात्री 20 रुपये घंटा शुल्क निर्धारित

विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर सजा रेलवे स्टेशन का वातानुकूलित वेटिंग हाॅल। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे स्टेशन जंक्शन हॉल में यात्रियों के लिए एसी (वातानुकूलित) वेटिंग हॉल सुविधा शुरू की गई है। रेलवे ने इस हॉल में जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। रविवार से शुरू हुई इस सुविधा का पहले दिन 50 यात्रियों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

वेटिंग हॉल में बैठने के लिए यात्रियों को सुविधा शुल्क देना होगा। पहले घंटे के लिए प्रति यात्री 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रति घंटा 10 रुपये वसूल किए जाएंगे। हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहले से ही दो वेटिंग हॉल मौजूद हैं। ये हॉल सामान्य और वीआईपी यात्रियों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध थे।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां आरपीएफ कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग सुलभ शोचालय बनाए हैं। नए एसी वेटिंग हॉल में यात्रियों के लिए एक कैंटीन भी बनाई गई है। यहां चाय और कॉफी सहित जलपान की पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। चाय और कॉफी का सामान्य मूल्य 10 रुपये प्रति कप रखा गया है। इसके साथ ही अन्य खाद्य पदार्थ प्रिंट रेट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

एसी वेटिंग हॉल के ठेकेदार ललित गौतम ने बताया कि यात्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां कुछ घंटे आसानी से बिता सकते हैं। इसके लिए प्रति यात्री 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। रविवार को 50 यात्रियों ने वेटिंग हॉल की सुविधा ली।

रेलवे स्टेशन पर अब लंबी दूरी के यात्रियों को वेटिंग करने के लिए परेशानी नहीं होगी। यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हाॅल की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस हाॅल में मामूली शुल्क देकर वेटिंग हॉल की सुविधा का यात्री लाभ उठा सकते हैं। - सत्यवान लांबा, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें