फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग पर लगाया पंपसेट लगाकर रास्ता बंद करने का आरोप, एसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
 पुरानी सब्जी मंडी चौक पर लगाया गया पंप।
विज्ञापन
हिसार। जवाब दो हिसाब दो एसोसिएशन ने जनस्वास्थ्य विभाग पर पंपसेट लगाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर विभाग व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राजीव सरदाना ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि पुरानी सब्जी मंडी चौक पर लम्बे समय से जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने ट्रैक्टर, लोहे के पाइप व अन्य अवरोधों से सड़क को बंद किया गया है। इससे आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाएं होती है। रात के समय यहां विजिबिलिटी कम होती है और ये जानलेवा साबित हो सकता है।
धुंध के समय में ये मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ गई है। यहां लगाए गए ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। इस ट्रैक्टर का काम सीवर के कचरे को एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल में डालना है, जिनके बीच की दूरी 10 मीटर है।
विज्ञापन

अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान करन के बजाय इस जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। लंबे समय तक किसी मार्ग को बाधित करना गैर कानूनी है। वह मांग करते हैं कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें