फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव : उम्र पर भारी रहा जोश

Mon, 26 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
PU election - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनावों को लेकर रविवार को राजकीय कॉलेज में मतदान हुआ। मतदान में पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले जिले के पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। चुनावों के दौरान उम्र के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे पीयू के पूर्व विद्यार्थी रहे बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इनमें पीयू से एफिलेटिड रहे हिसार के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी शामिल रहे। मतदान सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हुआ। मतदाताओं में बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। हिसार की पूर्व विधायक 95 वर्षीय स्नेहलता वोट डालने वाली सबसे बुजुर्ग मतदाता रहीं।
विज्ञापन


हिसार के तीन कॉलेज थे पंजाब यूनिवसिर्टी के अंडर
कॉलेज में बतौर चुनाव अधिकारी तैनात रहे गवर्नमेंट कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि 1966 में हरियाणा के अलग होने से पहले हिसार के कॉलेज भी पंजाब यूनिवर्सिटी के अंडर थे। इनमें जाट कॉलेज, डीएन कॉलेज ओर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज शामिल थे। मतदान करने वाले कुछ लोग इन्हीं कॉलेजों से पासआउट थे, तो कुछ अन्य एफिलेटिड कॉलेज या पीयू कैंपस से।

15 पदों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में
चुनावों में सीनेट के 15 पदों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में थे। करीब 2000 मतदाता मतदान करने के लिए रजिस्टर्ड थे। लेकिन करीब 500 लोग ही मतदान करने के लिए आ सके। वहीं मतदान करने के लिए गवर्नमेंट कॉलेज में दो बूथ बनाए गए थे। इनमें से एक बूथ पर 256 और दूसरे बूूथ पर 241 लोगों ने वोट डाला। करीब एक हजार लोग वोटिंग करने के लिए आए, जिनमें 95 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल थे। मतदान शाम पांच बजे खत्म हुआ। चुनाव में वही लोग मतदान कर सकते थे, जिन्हें पासआउट हुए दो वर्ष हो गए थे और पीयू से रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन


चेहरे पर झुर्रियां, मन में उमंग
वे विद्यार्थी जो कभी एक साथ रहे, एक साथ पढ़े और एक ही बैंच पर बैठे। आज करीब 50 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले। चेहरे पर झुर्रियां थीं, लेकिन मन में वही उमंग थी जो विद्यार्थी जीवनकाल के दौरान रही थी। एक दूसरे से मिलने की अपार खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। बुजुर्गों ने अपने पुराने अनुभव को एक दूसरे से साझा किया। 63 वर्षीय महिला प्रेम कपूर के चेहरे पर वोट डालने के बाद अपने साथियों से मिलते हुए एक अलग तरह की चमक दिखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें