फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल अनलॉक कराने पहुंचे तो धरे गए स्नैचर

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाऊन की एक महिला सुनैना शर्मा का पर्स छीनकर फरार हुए तीन युवकों को पकड़ने में हांसी की पुलिस तो फेल रही, लेकिन ये आरोपी पीड़िता के भाई के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


महिला के चचेरे भाई ने उसकी मोबाइल शॉप पर आए इन युवकों को पुलिस बुलाकर चोरी के माल के साथ पकड़वा दिया। इनमें कृष्णा कॉलोनी निवासी जयकिशन, अनिल और आमटी झील निवासी विनोद शामिल हैं।

इन तीनों ने ही 6 अप्रैल को सज्जन गैस एजेंसी के सामने रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला सुनैना से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।

मॉडल टाऊन में कोठी नंबर 83 में रहने वाली सुनैना शर्मा का बाइकर्स गैंग ने उस वक्त झपटा मारकर पर्स छीन लिया था, जब वह अपने मॉडल टाऊन स्थित घर लौट रही थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइक से ही फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस तो कुछ नहीं कर पाई, लेकिन इन आरोपियों में से एक युवक इत्तेफाक से बड़सी गेट के अंदर किशन लाल कांपलेक्स में स्थित फ्रेंड्स मोबाइल गैलरी पर जा पहुंचा।

यहां उक्त युवक ने दुकानदार तुषार शर्मा को सोनी कंपनी का मोबाइल दिखाते हुए उसे अनलॉक करने को कहा। तुषार को फोन देखते ही ख्याल आया कि ये फोन तो उसकी बहन का है।

उसने युवक को वहीं बैठाया और मोबाइल का ईएमईआई नंबर चैक किया कि ये वास्तव में उसकी बहन का ही फोन है। युवक को कुछ देर वहीं बैठे रहने की बात कहकर दुकानदार ने पुलिस को सूचित कर दिया।

चंद मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल कर लिया कि ये मोबाइल उन्होंने ही सुनैना से छीना था।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपने साथियों के बारे में भी खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पर्स में रखा मोबाइल और दो सौ रुपये बारामद कर लिए। सिटी पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों जयकिशन, अनिल और विनोद को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उसी दिन स्नेचिंग की दो वारदातें हुई थीं। दोनों ही पीड़ित महिलाएं मॉडल टाऊन की हैं। सुनैना शर्मा से पर्स स्नेचिंग का किस्सा तो सुलझ गया, लेकिन मॉडल टाऊन की ही ममता के गले से छीनी गई सोने की चेन का मामला अभी अनसुलझा है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में ये तीनों युवक शामिल नहीं थे। हालांकि पहले पुलिस इन दोनों मामलों को एक ही गैंग से जोड़कर देख रही है, लेकिन अब नए सिरे से जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें