फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वित्तमंत्री के गांव के किसान ने जोती गेहूं की फसल, ग्रामीणों ने जाकर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी के किसान ने बुधवार को अपनी गेहूं की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती वो पीछे नहीं हटेंगे। किसान के गेहूं की खड़ी फसल को जोतने की सूचना मिलने पर लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े और काफी देर तक उसे समझाया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू नेता राकेश टिकैत के बयान से प्रेरित होकर गांव खांडा खेड़ी निवासी किसान शिव कुमार उर्फ शिबू शर्मा ने बुधवार को गेहूं की अपनी एक एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान सुभाष ईगराह, पवन खांडा, रामकुमार, बोबली, रामफल, आजाद, काला जामनी, कृष्ण, कर्ण सिंह, जीतू उगालन, भीरा व अंशुल इत्यादि ने कहा कि उनको सूचना मिली कि शिव कुमार शर्मा ने अपनी गेहूं की फसल जोतनी शुरू कर दी है। हम मौके पर पहुंचे और किसान को बड़ी मुश्किल से रोका है, लेकिन तब तक करीब एक एकड़ की फसल नष्ट हो चुकी थी। वहीं खेत में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने पर शिव कुमार उर्फ शिबू शर्मा ने कहाकि आंदोलनकारी किसानों की हालत देखकर दुखी हूं। बीते दिनों किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा मंच के माध्यम से तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार की ओर से वापस न लेने की सूरत में किसान अपनी फसल को आग लगा देने की बात कही थी। देश का अधिकतम किसान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में कई दिनों से कड़कड़ाती ठंड में डटे हुए हैं, लेकिन सरकार न तो किसानों से बात कर रही है और न ही इन कृषि कानूनों को वापस ले रही है।
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। फसल जुताई करना कोई समस्या का हल नहीं हैं। मेहनत से फसल तैयार होती है। किसान उसे बर्बाद न करें। सभी को आंदोलन करने का अधिकार है। मेरी किसानों से अपील है कि ऐसा कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास यादव, एसडीएम नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें