फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के चार आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के विरोध में बिठमड़ा बस अड्डे के पास रास्ता जाम करने के मामले के चार आरोपियों को बुधवार को अदालत ने सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया। सीजेएम वर्षा जैन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही थी।
विज्ञापन

चार साल पहले 17 फरवरी 2016 को उकलाना थाने में एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि बिठमड़ा निवासी इंद्र, भीमा, राममेहर और पूर्व सरपंच रामभगत पर आरोप था कि जाट आरक्षण के दौरान हुए आंदोलन में इन्होंने बिठमड़ा बस अड्डे के पास टायर व बुग्गी से रोड जाम किया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में चारों आरोपी जमानत पर चल रहे थे। बुधवार को सीजेएम वर्षा जैन की अदालत ने चारों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें