फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वोट चोरी और युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ एचएयू गेट पर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग

Sat, 17 Oct 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
एचएयू के गेट पर प्रदर्शन करते संगठनों के सदस्य। 
विज्ञापन
हिसार। वोट चोरी के आरोप और युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को सिविल सोसायटी के सदस्यों ने एचएयू के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। तिरंगा लेकर पहुंचे नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को तुरंत रद्द करने की मांग की। एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि संविधान नागरिकों को मतदान, अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं।
अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस कार्रवाई के जरिये युवाओं और नागरिकों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में शकुंतला जाखड़, सुमन जैन, अन्नू सूरा, विक्रम मित्तल, सौरभ छाबड़ा, सुरेंद्र मान, संजीव भोजराज, कृष्ण सातरोड, डॉ. रमेश पूनिया, सरदानंद राजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें