फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी का विरोध, आज हिसार-हांसी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। कुरुक्षेत्र में आंदोलनरत अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी और प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों को हिरासत में लेने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने 16 नवंबर को हिसार और हांसी में प्रदर्शन करने का एलान किया है। कर्मचारी गिरफ्तार शिक्षकों की रिहाई की मांग उठाएंगे।
संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी, जिला सचिव ओमप्रकाश माल, वित्त सचिव पवन कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान बिशन सिंह और प्रेस सचिव नूर मोहम्मद ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मांगें उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मॉक असेंबली से पहले ही हजारों शिक्षकों को हिरासत में लिया गया। विभिन्न जिलों से प्रदर्शन में शामिल होने आ रही बसों को भी रास्ते में रोका गया। संघ ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया।
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को हिसार और हांसी में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसमें गिरफ्तार अध्यापक नेताओं और शिक्षकों की तत्काल रिहाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें