फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक कीट प्रबंधन के लिए पर्यावरण हितैषी तकनीकों का करें प्रचार : प्रो. बीआर कांबोज

Sat, 17 Feb 2024 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग में 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न हो गया। यह कोर्स नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में विश्वविद्यालय एवं सेंटर फॉर एडवांस फैकल्टी ट्रेनिंग (सीएएफटी) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इसका मुख्य विषय ‘रिसेंट एडवांसिज इन इकोफ्रेंडली मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप पेस्टस’ था। इस कोर्स के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज मुख्यातिथि रहे। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे एकीकृत नाशजीवी प्रबंधन के लिए पर्यावरण हितैषी उन्नत तकनीकों के विकास के साथ उनका प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन


प्रो. कांबोज ने कहा कि वर्तमान में बदलते जलवायु परिप्रेक्ष्य में फसलों पर कीटों की नई प्रजातियों का आक्रमण वैज्ञानिकों के लिए चुनौती है। इसलिए वैज्ञानिकों को इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जानकारी व जागरूकता के अभाव में बिना वैज्ञानिकों की सलाह के फसलों में अंधाधुंध कीटनाशकों व रसायनों का मिश्रित छिड़काव कर रहे हैं, जिसके कारण मित्र कीट खत्म हो रहे हैं एवं पर्यावरण संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से वर्तमान समय की कीट समस्याओं को ध्यान में रखकर ही अनुसंधान कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में देश के 6 राज्यों के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के 17 वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें