हिसार। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर और एमपीएचडब्ल्यू (बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी) कर्मियों की नियुक्ति की है। काफी समय से सरकारी अस्पतालों में पद रिक्त पड़े थे। जिले को 37 नर्सिंग ऑफिसर और 11 एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी मिले हैं। नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति अधिकतर नारनौंद के 100 बेड के अस्पताल में की गई है। पिछले सप्ताह ही कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। नई नियुक्ति के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। काफी समय से पदों को भरने की मांग चल रही थी।
काफी समय से रिक्त पद भरने की उठ रही थी मांग जिले के सरकारी अस्पतालों में रिक्त पड़े, चिकित्सक, रेडियोग्राफर, नर्सिंग ऑफिसर और एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों के पड़े रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा मांग की जा रही थी। कई बार यूनियनों की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उसके बाद कर्मचारियों की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिकित्सक, रेडियाग्राफर, नर्सिंग ऑफिसर और एमपीएचडब्ल्यू के रिक्त पदों पर भर्ती की गई।
यहां हुई इतने कर्मियों की हुई नियुक्ति
नारनौंद नागरिक अस्पताल में- 9
मिर्चपुर सीएचसी में 5
सिसाय बोलान सीएचसी में 3
खांडाखेड़ी सीएचसी में 3
गुराना पीएचसी में 2
थुराना पीएचसी में 2
आदमपुर सीएचसी में 2
नलवा पीएचसी में 2
बास पीएचसी में 2
खेड़ी लोहचब में 1
पुट्ठी मंगल खां पीएचसी -1
चूली बागड़ियान पीएचसी -1
डाटा पीएचसी-1
सीसवाल सीएचसी-1
एमपीएचडब्लयू की यहां-यहां हुई नियुक्ति
मोडा खेड़ा-1
धिकताना - 1
मोहब्बतपुर-1
चूली बागड़ियान-1
डोभी- 1
श्यामसुख-1
सिवानी बोलान-1
पनिहारी-1
गैबीनगर-1
राखी शाहपुर -1