बालसमंद कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
- फोटो : बालसमंद कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
बालसमंद। विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय चौधरी भजनलाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका प्रथम, सोनाली द्वितीय, ज्योति तृतीय रहीं। महाविद्यालय परिवार की ओर से इनका सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में सांख्यिकी का महत्व विषय पर विचारपूर्ण एवं रचनात्मक निबंध प्रस्तुत किए। आयोजन में सहायक प्राध्यापक नीलम, दुलीचंद, मनोज कुमार निर्णायक रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की लेखन शैली, विषय की समझ और प्रस्तुति की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सोलंकी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने यह कार्यक्रम आयोजित कराया।
प्राचार्य सोलंकी ने कहा कि सटीक आंकड़े नीति निर्माण समेत व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद कर नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, सृजनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। संवाद