फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रिया और अंगद को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का खिताब

विज्ञापन
हिसार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवंडी रुक्का में सात दिवसीय विशेष शिविर में समापन मौके
विज्ञापन
हिसार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवंडी रुक्का में सात दिवसीय एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। शिविर में लड़कों में अंगद को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक तथा लड़कियों में प्रिया को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का खिताब दिया गया। समापन मौके पर स्वयं सेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रमेश कुमार संस्कृत प्रवक्ता ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 24दिसंबर को शिविर का शुभारंभ प्राचार्या रेनू श्योराण ने किया था। शिविर में स्वयं सेवकों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों को विभिन्न व्याख्यान दिए गए। संस्कृत प्रवक्ता राजेश शास्त्री ने न हो साथ कोई अकेले चलो तुम... गीत सुनाया। मॉडल संस्कृति विद्यालय आर्यनगर में पीजीटी संगीत के तौर पर कार्यरत दामोदर ने लय एवं सुर की ताल से समां बांध दिया। राहुल, प्रिया एवं खुशबू ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
प्रवक्ता कुलदीप और रेणु ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में एवं सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को एवं नशे के दुष्प्रभाव के बारे विस्तार से बताया। प्रवक्ता सुचेता, सुनील जांगड़ा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी। रोड सेफ्टी के बारे में भी छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें