फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फैक्टरी की दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
हांसी भिवानी रोड पर फैक्ट्री में गिरी हुई दीवार, जिसके नीचे दबने से हुई थी मजदूर की मौत। जागरूक
विज्ञापन
हांसी। भिवानी रोड पर सोमवार सुबह पुरानी फैक्टरी को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई और एक घायल है। शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुखजीत सिंह के मुताबिक अजय कुमार ने बताया कि उसके भाई हनुमान कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ केशू (27) और पिता रामनाथ ने करीब तीन महीने पहले फैक्टरी को तोड़ने का ठेका लिया था। सुबह करीब 10 बजे राकेश व उसके साथी मजदूर मदनलाल (65) काम पर जुटे थे। इसी दौरान दीवार उनके ऊपर आ गिरी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर मदनलाल को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से हिसार रेफर कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठा
राकेश विवाहित और तीन बच्चों का पिता था। सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। हादसे ने तीनों मासूमों के सिर से पिता का साया छीन लिया। राकेश अपने पिता के साथ ही काम करता था जबकि उसके भाई अन्य कार्यों में लगे हैं। हादसे की सूचना के बाद पिता रामनाथ सिंह की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हांसी भिवानी रोड पर फैक्ट्री में गिरी हुई दीवार, जिसके नीचे दबने से हुई थी मजदूर की मौत। जागरूक

हांसी भिवानी रोड पर फैक्ट्री में गिरी हुई दीवार, जिसके नीचे दबने से हुई थी मजदूर की मौत। जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें