फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने से रोका तो दुकान में लगा दी आग

Wed, 01 Oct 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलियान पुल एरिया स्थित लक्ष्मी मार्केट में सोमवार देर रात इनेलो नेता के रिश्तेदार के ऑफिस में बदमाशों ने शटर उखाड़कर जमकर तोड़फोड़ की और जाते हुए आग लगा दी।
विज्ञापन


पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर हरजिंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह कुछ बदमाशों को कर्मचारियों ने ऑफिस के बाहर गंदगी फैलाने से रोका था।

इस पर उन्होंने उससे मारपीट करने के साथ-साथ धमकी भी दी थी। वहीं, बदमाशों ने मंगलवार सुबह फिर उस कर्मचारी के साथ मारपीट की।

इसके विरोध में दुकानदारों ने सांकेतिक रूप से बाजार बंद कर रोष जताया। दुकानदारों ने व्यवसायियों के साथ लगातार हो रहे अपराध के विरोध में पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

इनेलो नेता जोगेंद्र काहलो के भांजे हरजिंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक उनके ऑफिस के पास आकर पेशाब करने लगा।

यह देख ऑफिस के कर्मचारी ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने कर्मी के साथ मारपिटाई की और अगले सात दिन में ऑफिस बंद करवा देने की धमकी दी।

यह बात ऑफिस कर्मचारी ललित ने हरजिंद्र को बताई तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान युवक हाथ नहीं आए। उन्होंने बताया कि सोमवार रात युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


हरजिंद्र का आरोप है कि आग लगाने वाले युवकों ने पहले ऑफिस में रखे कांच के सामान को तोड़ा और फिर दुकान में रखे सभी दस्तावेजों को एक सोफे पर रखकर आग लगाकर शटर नीचे करके फरार हो गए।

आग लगने की सूचना सुबह साढ़े पांच बजे इसी क्षेत्र के एक युवक सोनू खुराना ने काहलो के भांजे हरजिंद्र को दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया।

आगजनी में ऑफिस में रखा फर्नीचर और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। मामले की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने दुकानें बंद कर सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी अमित मौके पर पहुंचे।

दुकानदारों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
दुकानदारों ने पुलिस को मामले में शामिल आरोपियों को दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर निश्चित समय में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो दुकानदार ठोस रणनीति बनाएंगे।

कर्मचारी के साथ दोबारा मारपीट
जिन लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया उन्होंने मंगलवार सुबह दोबारा कर्मचारी ललित से मारपीट की। इस बार आरोपियों ने कर्मचारी को सुंदरदास गुरुद्वारे के सामने अपना निशाना बनाया।

राजनेताओं का लगा जमावड़ा
हरजिंद्र ने कहा कि रात के वक्त असामाजिक तत्व दुकानों के बाहर नशा करके वहीं गंदगी फैलाते हैं। ऐसे मामले के बारे में दुकानदार कई बार स्थानीय चौकी में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर हजकां प्रत्याशी गौतम सरदाना, इनेलो प्रत्याशी भीम महाजन, इनेलो हलका अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, सज्जन लावट, कमल हांडा, अजीत चुटानी, सोहन सिंह तलवार, अजय डावर, अशोक मग्गू और अक्षय मलिक सहित कई पार्टियों के नेता व वर्कर पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें