मीरपुर में आयोजित संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब की जयंती समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मा
अग्रोहा। संत कबीर सेवा समिति धानक समाज, अग्रोहा की ओर से शनिवार को गांव मीरपुर में कबीर जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व एडीसी रोशनलाल ने कहा कि समाज को बच्चों की उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने पर बल दिया।
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि 24 जून को फतेहाबाद में भी कबीर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रोशनलाल और रतन कुमार बड़गुर्जर ने बताया कि भविष्य में अग्रोहा में आश्रम और बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार, चीफ इंजीनियर डॉ. जसवंत सिंह, सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कायत, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धर्मवीर खटक, पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर चंद्र मोहन, सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक कुमार और नगर परिषद चेयरमैन राम सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।