फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली मंत्री के आवास पर 20 को प्रदर्शन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पुरानी नीतियों के तहत पक्का कराने की सरकार से मांग की है। इसके लिए बुधवार को राजगढ़ रोड स्थित सर्किल कार्यालय परिसर में अधीक्षक अभियंता कार्यालय के सामने में पहली और दूसरी इकाई की बैठक हुई। इसमें बिजली मंत्री के आवास पर 20 मई को प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारी की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन की पहली इकाई के प्रधान सुरेश रोहिल्ला ने बताया कि इस बैठक में प्रदर्शन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राज्य उपाध्यक्ष सूबे सिंह कादियान, जगमिंदर पूनिया, दलीप सोनी ने विचार रखे।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि मांग पूरी कराने के लिए हस्ताक्षर चलाएंगे। राज्य कमेटी की बैठक 16 मई को की जाएगी। संघ 17 मई को पूरे प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों की राज्य स्तरीय रोहतक में बैठक के बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। कच्चे, पक्के कर्मचारी 20 मई को बिजली मंत्री अनिल विज के शिविर कार्यालय अंबाला में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इकाई नंबर दो के सचिव रमेश झोरड़ ने संचालन किया। बैठक में धर्मेंद्र शर्मा, दिलबाग जांगड़ा, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा, मुकेश गौतम, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक सैनी, विकास शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें