फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार जिले में 8073 विद्यार्थियाें ने दी परीक्षा, 85 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

विज्ञापन
हिसार के सीआर पब्लिक स्कूल सीबीएससी का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र। - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम देखकर सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूल संचालकों ने बच्चों को स्कूल बुलाकर और सामूहिक रूप से परिणाम देखने की व्यवस्था की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में खुशी जाहिर की। सीआर पब्लिक स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों ने रिजल्ट के बाद खुशी साझा की। इस बार जिले में 8073 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी जिसमें 3692 लड़की तथा 4381 लड़के थे। जिले में 85 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट चार प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में सीबीएसई 12वीं में लड़कों का परीक्षा परिणाम 86.40 फीसदी और लड़कियों का 92.79 प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में जिले से 7385 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 6595 विद्यार्थी पास हुए। इस लिहाज से परीक्षा परिणाम 89.30 प्रतिशत रहा। कुल 7418 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
परीक्षा में बैठे 4028 लड़कों में से 3480 और 3357 लड़कियों में से 3195 लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। वर्ष 2024 में 12वीं का परिणाम 83.66 प्रतिशत रहा था। परीक्षा के लिए 4023 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 3989 ने परीक्षा दी। इनमें से 3337 छात्र पास हुए थे। इनका पास प्रतिशत 93.27 रहा था। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम में जिला पंचकूला जोन में 11वें स्थान पर रहा। ओवरऑल रिजल्ट 92.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन

छात्रओं का परिणाम 89.84 और छात्राओं का परीक्षा परिणाम 95.48 प्रतिशत रिकॉर्ड रहा। जिलेभर में 5060 लड़कों और 3614 लड़कियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 5038 लड़के व 3606 लड़कियां परीक्षा में बैठीं। बोर्ड के अनुरखर 4526 लड़के और 3443 लड़कियां पास हुई हैं। पिछले साल जिले का ओवरऑल परिणाम 91.79 प्रतिशत रहा था। लड़कों का परिणाम 95.51 फीसदी और लड़कियों का 91.79 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94.25 फीसदी और लड़कों का परिणाम 92.27 प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि वर्ष 2021 में 7622 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण सभी को सफल माना गया। में 3237 ने पंजीकरण कराया था और 3222 ने परीक्षा दी। इनमें से 3005 छात्राएं पास हुई और पास प्रतिशत 87.95 रहा। वर्ष 2023 में 7591 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7591 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें