फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए तैयारियां तेज, कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, पब्लिक हेल्थ ब्रांच ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सीवरेज शिकायत केंद्र, मुख्य जलघर, द्वितीय जलघर, मिल गेट बूस्टिंग और सातरोड जलघर पर गेट मीटिंग आयोजित की गई। ब्रांच प्रधान दीपक लोट, सचिव राकेश वशिष्ठ और अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों को हड़ताल की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती, निजीकरण रोक, अनुबंधित कर्मचारियों के शोषण पर रोक और जनसुविधा विभागों की मजबूती जैसी मांगें उठाई जाएंगी। 19 जनवरी को प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।गेट मीटिंग को अशोक शर्मा, अमन, विकास गोस्वामी, सोनू लोट, दीपक शर्मा, नरेश अग्रोहा, सन्नी, रमेश मिर्जापुर, बृजलाल व सुरेंद्र चहल ने आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें