फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज बुधवार से हिसार से प्रयागराज के लिए बस शुरू करने जा रहा है। दोपहर एक बजे बस रवाना होगी। बस को हरी झंडी कौन दिखाएगा, अभी फाइनल नहीं हुआ है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से रूट और किराया तैयार किया जा रहा है। अभी तक हिसार से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार शाम तक आरटीए की ओर से परमिट नहीं मिला था। वहीं, रोडवेज अधिकारियाें का दावा है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक परमिट मिल जाएगा और दोपहर एक बजे बस को रवाना कर देंगे। हिसार से प्रयागराज 860 किलोमीटर है। उधर, प्रयागराज के लिए हिसार से प्रत्येक सोमवार को शाम 6:50 बजे त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस चलती है। महाकुंभ के कारण ट्रेन में सीटों को लेकर मारामारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें