फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारनौंद नगरपालिका में उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Sat, 23 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी के उपायुक्त राहुल नरवाल को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी पत्र सौंपते नारनौंद के पार्षद।
विज्ञापन
नारनौंद। नगर पालिका नारनौंद की उपप्रधान प्रिया रानी के खिलाफ शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। नगरपालिका के 16 में से 13 पार्षदों ने हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी पत्र सौंपकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। पार्षदों ने उपप्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय मामलों में अपारदर्शिता और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पार्षदों की ओर से सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि उपप्रधान प्रिया रानी वार्डों के विकास कार्यों को लेकर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से कार्य नहीं कर रही हैं। ऐसे में जनहित को देखते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना जरूरी हो गया है।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए सीटीएम हिमांशु चौहान को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सीटीएम की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की तिथि सोमवार को निर्धारित की जा सकती है। प्रस्ताव पर निर्णय गुप्त मतदान के जरिए करवाने की मांग भी पार्षदों ने की है।
विज्ञापन

उपप्रधान प्रिया रानी के पक्ष में वार्ड नंबर-1 के पार्षद अनिल उर्फ गोलू, वार्ड नंबर-13 के पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू सहित तीन पार्षद बताए जा रहे हैं। नगरपालिका में उपप्रधान के खिलाफ लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अब नगर की राजनीति गरमा गई है। सभी की नजरें अब प्रशासन की ओर से तय की जाने वाली बैठक की तारीख और उसके परिणाम पर टिकी हैं।


ये पार्षद पहुंचे उपायुक्त से मिलने
वार्ड 2 से पिंकी, वार्ड 3 से नीलम जांगड़ा, वार्ड 5 से सुखबीर, वार्ड 6 से ज्योति, वार्ड 7 से सोमबीर, वार्ड 8 से सुषमा, वार्ड 9 से राजबीर, वार्ड 10 से टेकराम, वार्ड 11 से पिंकी पॉल, वार्ड 12 से सत्यवान, वार्ड 14 से सुनीता, वार्ड 15 से मुकेश, वार्ड 16 से अमित कुमार



नारनौंद नगर पालिका के कुछ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के लिए हांसी के डीसी से मिले हैं। एक साल के कार्यकाल के बाद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आने का अधिकार सभी सदस्यों को है।-प्रिया रानी, वाइस चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें