फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छह साल बाद प्री-स्कूल प्रयोगशाला फिर शुरू

विज्ञापन
कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज रिबन काटकर प्री स्कूल प्रयोगशाला का शुभारंभ करते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के इंदिरा चक्रवर्ती सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की प्री-स्कूल प्रयोगशाला छह साल बाद फिर शुरू हो गई। इसका पुन: शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने किया।
विज्ञापन


सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि विभाग की स्थापना 1979 में हुई थी। 2 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्री-स्कूल प्रयोगशाला 1993 में स्थापित की गई थी। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में इसका संचालन बंद करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला के दोबारा शुरू होने से बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर डॉ. वर्षा, सहायक वैज्ञानिक डॉ. पूनम मलिक, सहायक प्राध्यापक डॉ. अन्नु, डॉ. रीना और डॉ. रजनी खन्ना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें