फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: फिरौती के मामलों में वांछित प्रदीप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 21 Nov 2026 10:13 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार, प्रदीप के खिलाफ थाना शहर हिसार में वर्ष 2022 में भी मामला दर्ज है, जिसमें उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार पुलिस ने फिरौती के कई मामलों में वांछित आरोपी प्रदीप को शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिसार में भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेरा
पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरौती के मामलों में वांछित प्रदीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान प्रदीप के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

विज्ञापन


रोहतक और करनाल में पांच करोड़ की फिरौती के मामले
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहतक और करनाल में फिरौती के मामलों में वांछित है। थाना आईएमटी रोहतक में उसके खिलाफ 22 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी और उसके साथी ने एक स्कूल संचालक से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद 9 नवंबर की रात आरोपियों ने स्कूल के बोर्ड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था। इसी तरह करनाल के थाना मधुबन में भी आरोपी के खिलाफ फिरौती मांगने और फायरिंग से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी ने एक गांव के सरपंच से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम न देने पर गांव के प्रवेश बोर्ड पर फायरिंग कर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला भी दर्ज
पुलिस के अनुसार, प्रदीप के खिलाफ थाना शहर हिसार में वर्ष 2022 में भी मामला दर्ज है, जिसमें उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों, अवैध हथियार के स्रोत, आपराधिक नेटवर्क और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक पांच वारदात कर चुका है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें