फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो घंटे सड़क जाम के बाद सुचारु हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
धीरणवास के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण। 
विज्ञापन
बालसमंद। चार दिन से बिजली और पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को धीरनवास के निकट हिसार-भादरा मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान सदर थाना पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम के एक्सईएन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया जिसके कुछ समय बाद बिजली आपूर्ति भी सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


किसान सभा प्रधान सुरेंद्र आर्य, जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप, मुकेश, कमल आदि ने बताया कि चार दिन पहले आई आंधी और बारिश के बाद धीरणवास, रावलवास खुर्द, नथवाना और हिंदवाण सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया।

ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली निगम समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा था। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने हिसार-भादरा मार्ग पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर एक्सईएन विनीत पातड़, एसडीओ धर्मवीर सिंह और जेई राजबीर मौके पर पहुंचे तथा जल्द आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


चार दिन पहले आई आंधी और बारिश से 500 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए थे। हमारी टीमें लगातार दिन-रात बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी थीं। वीरवार रात दोबारा आई आंधी से फिर नुकसान हुआ और कई खंभे गिर गए। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया गया और कर्मचारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


- विनीत पातड़, एक्सईएन, डीएचबीवीएन, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें