फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान के तहत गांव धीरनवास, खासा महाजन, उकलाना, सदलपुर और सीसवाल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं संयमित उपयोग के लिए प्रेरित किया। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग न केवल किसानों के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे देश को भी फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को उर्वरकों के वैज्ञानिक और संतुलित प्रयोग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता से अधिक रासायनिक उर्वरकों का उपयोग भूमि की उर्वरता को प्रभावित करता है और खेती की लागत भी बढ़ाता है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभों से किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने किसानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने और उर्वरकों का संतुलित उपयोग अपनाकर भूमि की उत्पादकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न गांवों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें