फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आग के बाद टूटी बिजली लाइन, 12 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 13 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मसूदपुर में रविवार को खेतों में लगी आग के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हादसे के कारण खेतों में गुजर रही बिजली लाइन टूटने से 220 केवी बिजलीघर से जुड़े माजरा, लोहारी राघो और खेड़ी चोपटा के 33 केवी उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 12 गांवों में रविवार दोपहर से बाधित बिजली आपूर्ति रात तक सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हालांकि सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने लाइन जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य रुकवा दिया।
ज्यादा असर माजरा, लोहारी राघो और खेड़ी चोपटा पावर हाउस से जुड़े गांवों पर पड़ा है। माजरा उपकेंद्र में माजरा, माढ़ा, मोठ करनैल, मोठ रांगड़ान और ढाणी कुम्हारान, लोहारी राघो में लोहारी राघो और गढ़ी अजिमा, और खेड़ी चोपटा में खेड़ी जालब, खेड़ी लोहचब, गैबीनगर, नाड़ा व कापड़ो प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आमतौर पर शाम छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू होती थी लेकिन आग के कारण रात में भी बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज और पशुओं के चारे की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खेतों में गेहूं की कटाई के कारण पहले से ही दिन में बिजली बंद रहती है जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
::::::::::::::
मसूदपुर में लाइन टूटने के बाद मरम्मत का प्रयास किया गया था लेकिन ग्रामीणों ने काम नहीं करने दिया। इसी कारण तीनों बिजली घरों की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान निकालकर आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा। - प्रदीप हुड्डा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें