फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली कटौती ने रुलाया, सेक्टर 1-4 में 26 घंटे गुल रही बत्ती

Sat, 28 Dec 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में शनिवार को भी दिनभर बिजली कटौती का सिलसिला चला। 10 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से करीब 50,000 से अधिक लोग परेशान रहे। सेक्टर 1-4 में तो शुक्रवार को गई बिजली 26 घंटे बाद दोपहर बाद बहाल हो पाई। इससे 3,500 से अधिक क्षेत्रवासियों को समस्या का सामना करना पड़ा। सूरजमल एन्क्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी 24 घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। शनिवार को बारिश नहीं होने के बावजूद बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन

वहीं, जिन-जिन इलाकों से फॉल्ट की सूचना मिली, उन्हें दुरुस्त करने का काम भी धीमी गति से चला। सेक्टर 1-4 निवासी दीनेश, राहुल, पंकज, अमित, शेरसिंह, सूरज, कालिया, गोलू, सुरेश, हवासिंह, पूर्णसिंह, सज्जन, रमेश, जगदीश, जोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से बिजली गुल है। 26 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। एसडीओ व जेई को मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
ये क्षेत्र भी रहे प्रभावित
शनिवार सुबह सवा 8 बजे से ही बिजली कट लगने शुरू हो गए थे। सेक्टर 14, 33 में बिजली आती-जाती रही। हर 20 मिनट में दो से तीन बार बिजली कट लग रहे थे। मॉडल टाउन में भी 5 से 6 बार बिजली कट लगे। रामनगर, जहाजपुल चौक व शिव नगर सहित आसपास के क्षेत्राें में भी बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर फाॅल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। जैसे-जैसे सूचनाएं मिलती गईं, निगमकर्मियों को भेजकर दुरुस्त करवाया। कई इलाकों में फॉल्ट ढूंढ़ने में देरी की वजह से आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। फिलहाल सब जगह आपूर्ति सुचारू है। - विनीत पातड़, एक्सईएन, हिसार द्वितीय डिवीजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें