फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में ओलावृष्टि, 72 पेड़ गिरे

Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार जोन के कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश होने से तापमान गिर गया है। वहीं, चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में बारिश और करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान के संबंध में कृषि विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हिसार जिले में शुक्रवार की रात 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के 50 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है।
चरखी दादरी जिले में शुक्रवार रात हुई 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। करीब 15 गांवों में ओलावृष्टि हुई और इससे करीब छह हजार एकड़ में फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरसों और गेहूं की अगेती फसल समेत सब्जियों पर ओलावृष्टि की मार अधिक रही। आलम यह रहा कि शनिवार दोपहर तक खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछी रही। इसके अलावा जिले के विभिन्न मुख्यमार्गों पर करीब 72 पेड़ गिर गए।
फतेहाबाद जिले के 13 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व बागवानी की फसलें चौपट हो गई है। सरसों की फसल बिछ गई है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष गिरदावरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें