बरवाला मार्ग पर श्यामसुख बस स्टेण्ड पर ग्रामीण उखड़ी हुई रोड़ी दिखाते हुए।
अग्रोहा। बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर गहरे गड्ढों में प्रशासन द्वारा रोड़ी और मिट्टी डाली गई है, लेकिन तारकोल न डालने के कारण अब वाहन चालक परेशानी का सामना कर रहे हैं। खासकर दुपहिया वाहन चालक रोड़ी के कारण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग दिल्ली-हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को जोड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने केवल रोड़ी और मिट्टी डालकर खानापूरी की। अब यह सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे धूल भरे गुब्बारे उड़ने से वाहनों को दृश्यता में समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर जल्द तारकोल डालने की मांग की है। संवाद