फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा में हुआ युवती के शव का पोस्टमार्टम, देर शाम परिजनों ने दोबारा दफनाया

Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद के गांव गुराना में जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
नारनौंद। गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती प्रियंका की मौत के मामले में मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने देर शाम शव को दोबारा दफना दिया। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सोमवार को खेड़ी चोपटा पुलिस चौकी की टीम गांव गुराना पहुंची थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से युवती का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा था। मंगलवार को शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।
जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, गांव गुराना निवासी मंगल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी प्रियंका 8 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थी। वह 11 सितंबर को वापस लौटी। घर लौटने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन

13 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे उसने घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियंका चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने समाज के लोगों की सलाह पर शव दफना दिया था।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रियंका की शादी 30 सितंबर को भादरा, राजस्थान निवासी युवक से होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें