फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण : स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित, निगम ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

विज्ञापन
डाबड़ा चौक रेलवे पुल से स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शनिवार को हुई बूंदाबांदी का अभी तक शहर के प्रदूषण के स्तर पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। उधर लगातार दूसरे दिन भी शहर में दिन भर धुआं छाया रहा। इसका असर यह रहा कि दृश्यता करीब 500 मीटर रही। प्रशासन ने भी इसे देखते हुए 4 व 5 नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं नगर निगम ने भी आगामी आदेशों तक शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब 9 दिनों से लोग जहरीली आबोहवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शनिवार को उस वक्त स्थिति और गंभीर हो गई, जब शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के स्तर पर जा पहुंचा और इसके साथ ही हिसार देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। हालांकि शनिवार को हुई बूंदाबांदी से संभावना जताई जा रही थी कि लोगों को इस जहरीली हवा से राहत मिलेगी। मगर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
धुंध व धुएं ने मिलकर स्थिति बिगाड़ी
शहर में शनिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह धुंध छाई रही। वहीं वातावरण में मौजूद धूल व धुएं कणों ने धुंध के साथ मिलकर स्थिति खराब कर दी। इसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। रविवार सुबह दृश्यता करीब 500 मीटर रही। उधर धुंध के कारण सुबह लोगों को सूर्य देवता भी दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ और सूर्य देवता ने लोगों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

आगे यह रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि एक-दो दिन तक सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही हवा भी चलेगी, जिससे वातावरण में छाए हुए धुएं से थोड़ी राहत मिलेगी।
पराली न जलाएं किसान-उपायुक्त
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने किसानों सभी अपील की है कि वे अपने खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की भूल न करें। पराली का प्रबंधन मशीनों से करें। ऐसा करने पर उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
निर्माण कार्यों पर लगी रोक
उधर नगर निगम प्रशासन ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए शहर में चल रही सभी निर्माण कार्यों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। निगम के एसई रामजीलाल ने बताया कि शहर का प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे हर किसी को नुकसान हो रहा है। इस देखते हुए निगम ने यह फैसला किया है। जब तक प्रदूषण का स्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक शहर में सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें