फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास से बाहर निकली बाल्टी की जीत

Tue, 12 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मय्यड़ में सुमन देवी को लॉटरी के जरिए पंच चुना गया। बाल्टी के निशान पर चुनाव लड़ी सुमन तथा रेखा को बराबर के वोट हासिल हुए थे। इसके बाद लॉटरी के लिए शीशे के ग्लास में पर्ची डाली गई। सुमन के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें पंच घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल गांव के इस वार्ड में कुल 197 वोटर थे। इसमें रविवार को 154 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया। यहां प्रत्याशी सुमन तथा रेखा को 66-66 वोट हासिल हुए। इस वार्ड में 11 वोट रद्द किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के नियम के हिसाब से अब लॉटरी निकालकर या सिक्का उछालकर फैसला किया जाएगा।

इस पर प्रत्याशी के समर्थकों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। सोमवार को दोनों पक्ष उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रत्याशी सुमन के परिजनों ने पोलिंग पार्टी पर ही आरोप जड़ दिए। परिजनों ने पोलिंग पार्टी के सदस्यों पर गलत तरीके से वोट रद्द करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की। डीसी के निर्देश पर एसडीएम अशोक बंसल से मिले। एसडीएम ने दोनों पक्षों के समक्ष लॉटरी से पंच चुने जाने के प्रावधान की जानकारी दी।
विज्ञापन


दोपहर बाद एसडीएम अशोक बंसल पंचायत भवन पहुंचे। यहां शीशे का एक ग्लास रखा गया। जिसमें दोनों प्रत्याशी के नाम की पर्ची डाली गई। तय किया गया कि जो नाम निकलेगा वही पंच मानी जाएगी। सुमन के नाम की पर्ची निकलने पर उसे विजेता पंच घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें