फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी के अंदर और बाहर गेट पर पुलिसकर्मी तैनात, फिर भी रही अव्यवस्था

विज्ञापन
सब्जी मंडी में बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करते लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से बार-बार सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। मगर नई सब्जी मंडी में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा। हालांकि सब्जी मंडी के अंदर और बाहर गेट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन अंदर अव्यवस्था हावी रही। आढ़तियों, परचून ग्राहकों और रेहड़ी पर सब्जी बेचने वालों के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। कई आढ़तियों के पास सैनिटाइजर रखे हुए थे तो कई के पास नहीं। इतना ही नहीं, मंडी में कई लोग तो मास्क तक नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

नहीं हो पाई कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग
सब्जी मंडी गेट पर तैनात एमपीएचडब्ल्यू (मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर) सुमित बैनीवाल ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक 151 लोगों की स्क्रीनिंग हो पाई। अलसुबह हुई बारिश के कारण कुछ लोगों की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई। इस दौरान मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर धर्मबीर भी मौजूद था।
चारों ओर बांधीं रस्सियां, फिर भी तोड़ रहे थे नियम
हालांकि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए आढ़तियों की ओर से दुकानों के चारों ओर रस्सियां भी बांधी गईं, फिर भी सामाजिक दूरी नहीं रखी जा रही है। काफी लोग तो रस्सी के नीचे से निकलते नजर आए। इतना ही नहीं, आढ़ती एक साथ कई लोगों को सामान तक देते नजर आए।
विज्ञापन

निर्धारित समय के बाद दुकानेें खुलने का आरोप
मंडी में काम करने वाले लोगों का आरोप है कि कई आढ़ती निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी दुकानें खुली रखते हैं, जोकि गलत है। वहीं सुबह पुलिस भी चली जाती है। ऐसे में मंडी में आने वालों को भी टोकने वाला कोई नहीं है।
वर्जन
पहले से काफी सुधार है। मैं सुबह सब्जी मंडी में निरीक्षण करने गया था। मेरे साथ तहसीलदार विनय चौधरी भी थे। सामाजिक दूरी बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए अनाउंसमेंट भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें