फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आते ही पुलिस की नौकरी से छुट्टी ले लेते हैं अनूप, ताकि पर्यावरण धर्म निभा सकें

विज्ञापन
अनूप श्योराण पौधरोपण करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी (सिवानी मंडी)। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है उसके प्रति लगाव। ऐसा ही लगाव पुलिस की नौकरी कर रहे हैं सिवानी के अनूप श्योराण में। सुनारिया जेल में तैनात एएसआई अनूप कुमार का पर्यावरण के प्रति प्रेम कितना है, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वे सामान्य कार्यों की अपेक्षा मानसून में छुट्टी लेना उचित समझते हैं, ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण धर्म निभा सकें। अनूप कहते हैं कि उन्हें पूरे वर्ष मानसून का इंतजार रहता है।
विज्ञापन

शहर के जन जागृति मंच से जुड़े एसआई अनूप श्योराण ने ड्यूटी में मुस्तैदी के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए सिवानी के युवाओं को भी साथ में जोड़ा है। जन जागृति मंच के माध्यम से वे कभी स्कूल में, कभी श्मशान भूमि तो कभी बस स्टैंड और सड़क के किनारे खाली जगहों पर पौधे लगाते मिल जाते हैं। यहां तक कि तहसील परिसर में भी उन्होंने बड़ी संख्या में मंच के युवाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से अब पीटीसी सुनारिया के हर्बल पार्क में एंटी कोरोना पार्क की शुरुआत की गई है, जो कि पर्यावरण की दृष्टि से महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें