फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: अदालत ने यूट्यूबर ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, हिसार कोर्ट में हुई थी पेशी

Mon, 26 May 2025 04:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

सोमवार को ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गई कॉल डिटेल की रिपोर्ट मिल गई है। हालांकि अभी लैपटॉप से डिलीट डाटा की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
jyoti malhotra - फोटो : Facebook @TravelWithJo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार पुलिस पेशी के लिए हिसार कोर्ट लेकर पहुंची थी। ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। 

विज्ञापन


पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था।ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। रविवार शाम को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया।

ज्योति को सुबह ही कोर्ट में पेश किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन पुलिस ज्योति को करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट में लेकर पहुंची। आज यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हिसार एसपी शशांक कुमार ज्योति की कोर्ट में पेशी के बाद प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं। वहीं, पुलिस को ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गई कॉल डिटेल की रिपोर्ट मिल गई है। हालांकि अभी लैपटॉप से डिलीट डाटा की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


ये भी पढ़ें: जासूस ज्योति केस में बड़ा खुलासा: मोबाइल से मिली डिलीट डेटा रिपोर्ट, पाकिस्तान से है कनेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें