फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाके लगाकर जांचे वाहन, बाजारों-सार्वजनिक स्थलों पर सर्तक दिखी पुलिस

Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए हांसी पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस टीमों ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त के साथ वाहन पेट्रोलिंग की। इसके अलावा बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए।
पुलिस कर्मचारियों ने प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर यातायात नियंत्रित किया और आमजन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उन्हें सतर्कता और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से दीपावली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पटाखों का सावधानीपूर्वक और निर्धारित नियमों के अनुसार इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें