फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेवा के दीप से समाज की राह रोशन

Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। समाज में बदलाव की इबारत लिखने के लिए हमेशा बड़े अभियानों की जरूरत नहीं होती। कई बार संवेदनशील मन से लिया गया एक छोटा-सा संकल्प भी उम्मीद के नए दीप जला देता है। किसी की तकलीफ को अपना समझकर उठाया गया कदम न केवल जरूरतमंद के जीवन में उजाला भरता है बल्कि समाज को भी नई दिशा देता है।
विज्ञापन

जिले की नारी शक्ति इसी सोच को अपने प्रयासों से साकार कर रही हैं। परोपकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं इन महिलाओं ने बिना किसी स्वार्थ के सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है जो दूसरों को भी प्रेरित कर रही है।
किसी ने आर्थिक विवशताओं के थपेड़ों से शिक्षा की छांव से महरूम होते नौनिहालों को संबल देने के लिए निशुल्क ज्ञान-दान का अनुष्ठान रचा तो किसी ने मलिन बस्तियों के चूल्हों की खामोशी और भूख की तड़प को महसूस कर हर सप्ताह उन्हें अन्न से तृप्त करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

उत्सवों के उल्लास में उपजे प्लास्टिक और डिस्पोजल के कचरे से धरती को बचाने के लिए एक सजग महिला ने अनूठा बर्तन बैंक स्थापित कर पर्यावरण चेतना की अलख जगाई है। प्रारंभ में सीमित संसाधनों और तमाम बांधाओं के बीच अंकुरित बदलाव के ये छोटे प्रयास समाज के लिए नजीर बने।
-
कई बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का विचार आया तो निशुल्क पढ़ाना शुरू किया। शुरुआत में बच्चों को जोड़ने और अभिभावकों को इसके लिए तैयार करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन धीरे-धीरे लोगों का सहयोग मिलने लगा। बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ते और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते देख मुझे सबसे अधिक खुशी मिलती है। आगे भी मेरा प्रयास अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का रहेगा। -मोनिका, समाजसेविका
:::::::::::
झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति देखकर मन में उनके लिए कुछ करने का विचार आया। कई परिवारों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी चुनौती है। इसी भावना से मैंने हर सप्ताह जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराने की शुरुआत की। पहले अपने स्तर पर भोजन तैयार करवाकर वितरित करती थीं। बाद में परिचितों और सहयोगियों को भी इस मुहिम से जोड़ा। जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर संतुष्टि देखकर प्रयास सफल लगता है। इस पहल को और बस्तियों तक पहुंचाना चाहती हूं। -सुनीता, समाजसेविका

:::::::::::शादी-समारोह और अन्य आयोजनों में कुछ समय के इस्तेमाल के बाद बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और डिस्पोजल बर्तन कचरे में चले जाते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसी समस्या को देखते हुए मैंने बर्तन बैंक शुरू करने का निर्णय लिया। उद्देश्य लोगों को जरूरत के समय दोबारा इस्तेमाल होने वाले बर्तन उपलब्ध करवाकर डिस्पोजल के उपयोग को कम करना है। शुरुआत में लोगों को इसकी उपयोगिता समझानी पड़ी लेकिन अब जागरूकता बढ़ रही है। प्रयास है कि शहर के अधिक से अधिक लोग इस व्यवस्था से जुड़ें। -पुष्पा, समाजसेविका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें