फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवकों ने किसी भी युवती का अपहरण करने की पहले से ही रच ली थी साजिश

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करतीं डीएसपी भारती डबास। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। ऑटो सवार दो युवकों के एक युवती का अपहरण करने के मामले में डीएसपी भारती डबास ने वीरवार सुबह महिला थाने में प्रेसवार्ता की। इस दौरान डीएसपी भारती डबास ने खुलासा किया कि ऑटो में सवार दोनों युवकों ने पहले से ही साजिश रच ली थी कि किसी न किसी तरह किसी युवती का अपहरण करना है और उसके बाद वारदात को अंजाम देना है।
विज्ञापन

डीएसपी भारती ने बताया कि गनमैन कुलदीप और चालक राजकुमार की सतर्कता से ये दोनों आरोपी पकड़ में आए हैं, क्योंकि इन्हीं की नजरें ऑटो पर पड़ी थी। ऑटो में उन्हें युवती के हाथ पैर दिखाई दे रहे थे और पर्दा भी काफी हिल रहा था। इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया और गाड़ी को तेज दौड़ाते हुए ऑटो के आगे खड़ी कर दी। जैसे ही ऑटो रुका तो उन्होंने ऑटो सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और युवती को उनके चंगुल से छुड़वाया। उसके बाद मैंने युवती से पूछताछ की और युवती ने भी दोनों युवकों पर जबरदस्ती अपहरण कर दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप लगाए। भारती डबास ने बताया कि फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सतर्कता बतरने के दिए निर्देश
डीएसपी ने कहा कि इस समय सर्दी का भी मौसम है। ऐसे में ज्यादातर ऑटो चालक ऑटो में काले या रंग बिरंगे पर्दे लगाते हैं। ऐसे में पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ऑटो चालक ने ऑटो में सवारी बैठा रखी है या नहीं। इसलिए आमजन को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह है मामला
मामले के अनुसार युवती शहर की रहने वाली और सरकारी कॉलेज में स्नातक छात्रा है। बुधवार सुबह वह कॉलेज के लिए अपने घर से निकली थी। कैंची चौक से वह ऑटो में सवार होकर कॉलेज के लिए आ रही थी। उस दौरान ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी सवार था। ऐसे में उन दोनों युवकों ने युवती का मुंह दबा लिया और सिरसा रोड की तरफ जा रहे थे। दोनों युवकों ने युवती से यह भी कहा कि वह दोनों दुष्कर्म करनेेे के लिए उसे कहीं दूर ले जा रहे हैं और उसके बाद उसे मारकर वहीं फेंक देंगे। मगर इस बीच युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया था।

पुलिस की गिरफ्त में युवती के अपहरण के प्रयास के आरोपी। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें