फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला और नारनौंद के विधायक से इस्तीफा मांगने पहुंचे किसान

विज्ञापन
विधायक जोगीराम सिहाग के आवास पर झोली फैलाकर किसानों के हक में इस्तीफे के मांग करते विकास सीसर। ...ब - फोटो : Hisar
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति सदस्य वीरवार को बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग और नारनौंद के जजपा विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर पहुंचे और झोली फैलाकर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास सीसर ने कहा कि किसान आंदोलन में आज विधायकों के त्यागपत्र की जरूरत है, जो विधायक त्यागपत्र देकर किसानों के साथ आएगा, उसे किसान सीने से लगाकर रखेगा। अन्यथा राजनीतिक बयानबाजी करना बंद कर दें। सीसर ने कहा कि रामकुमार गौतम कहते हैं कि विधायक बनकर उनसे गलती हो गई। हम कहते हैं कि आज गलती सुधारने का मौका है, वे इस्तीफा दें और किसानों के साथ आकर खड़े हो जाएं।
उन्होंने कहा कि हमसे जो भी मिलेगा हम सबके पास झोली फैलाकर इस्तीफा मांगने जाएंगे। हमें अभय सिंह चौटाला, रामकरण काला के पास भी जाना था, लेकिन हमें लगा जोगीराम सिहाग और रामकुमार गौतम से पहल हो सकती है। किसानों को न तो जोगीराम सिहाग और न ही रामकुमार गौतम उनके आवास पर मिले। इस पर वहां मौजूद प्रतिनिधियों के समक्ष उन्होंने झोली करके इस्तीफा दिए जाने की मांग की। दोनों के विधायकों के मौके पर न मिलने पर किसानों ने उनके आवास के बाहर नारेबाजी भी की। किसानों को विधायकों के आवास की तरफ बढ़ते देख जिला प्रशासन द्वारा आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन किसानों ने शांतिपूर्वक तरीके से इस्तीफा मांगने आने की बात कही, जिसके बाद उन्हें प्रतिनिधियों से मिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें