हिसार। प्रेम नगर में हुई निशानेबाज राजेश उर्फ काचर की हत्या के मामले में आरोपी धनंजय को पिस्तौल उपलब्ध करवाले वाले अनुरोध उर्फ बंटी का पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया। इसी वजह से पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सेक्टर 16-17 निवासी अनुराग उर्फ बंटी ने ही आरोपी धनंजय को पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। जिला पुलिस की सीआईए-1 की टीम ने उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनुरोध उर्फ बंटी को थाना सिविल लाइन में धारा 302/109 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। फिर 28 दिसंबर को आरोपी अनुरोध को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उसी दौरान अनुरोध उर्फ बंटी ने सेक्टर 16-17 की झाड़ियों से एक अन्य अवैध पिस्तौल 32 बोर व 2 कारतूस बरामद करवाए हैं।